‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ से धमाल मचा रही डिंपल सिंह
Bhojpuri Trending Videos

‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ से धमाल मचा रही डिंपल सिंह

Bhojpuri Singer Dimple Singh-FILMYNISM

भोजपुरी प्‍लेबैक सिंगर (Bhojpuri Singer) डिंपल सिंह (Dimple Singh) का धमाल इन दिनों भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री खूब देखने को मिल रहा है। उनके गानों को जितना पसंद ऑडिंस कर रही है, उतना ही वे भोजपुरी के दिग्‍गज सिंगरों की चहेती बन गई हैं।

डिंपल सिंह लगातार गाने गा रही हैं और उनका हर गाना देखते ही देखते वायरल हो रहा है। पवन सिंह साथ रिलीज डिंपल का गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। डिंपल के लिए यह सर्वाधिक सक्‍केसफुल गाना रहा है, जिसे अब तक 80,948,182 व्‍यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं।

बनारस की गलियों से निकल भोजपुरी इंडस्‍ट्री में जगह बना चुकीं डिंपल के तकरीबन सभी गानों को मिलियन हिट्स मिलते हैं। यही वजह है कि वे सबों की चहेती बनकर उभरी है। डिंपल, अब तक पवन सिंह के अलावा भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, अरविंद अ‍केला कल्‍लू, रितेश पांडेय प्रमोद प्रेमी, राकेश मिश्रा आदि लोगों के साथ डुएट गा चुकी हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कई गाने सोलो गाये हैं। सभी गाने सुपर हिट रहे हैं। उनकी गायकी के कायल भोजपुरी क्रिटिक्‍स भी हैं।

डिंपल का मानना है कि डिंपल भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में पूरी तरह फिट हैं। उनकी वजह से यहां की गायकी में विविधता आई है। यह भोजपुरी के लिए अच्‍छी बात है।डिंपल ने कहा कि मेरे गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। यह मेरी सफलता है और इसके साथ जुड़े मेरे चाहने वालों की अपेक्षाएं भी जुड़ी है। मां सास्‍वती की कृपा से में उस पर खड़े उतरने का प्रयास हमेशा करती रहूंगी।

Bhojpuri Singer Dimple Singh


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X