बॉलीवुड के वो सितारें जो आधी उम्र पार कर अबतक कुंवारे…
Bollywood

बॉलीवुड के वो सितारें जो आधी उम्र पार कर अबतक कुंवारे…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक कलाकार है जो अपने काम के लिए जाने जाते है। लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी है जिनकी रिलेशनशिप की भी चर्चा होती रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जो 40-50 पार होने के बाद भी कुंवारे हैं…

सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान का नाम आता है। जिनकी उम्र तो 53 साल हो गई है लेकिन अब तक वो कुंवारे है। जबकि सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है। जिसमे ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, जरीन खान और लुलिया वेंतुर जैसे नाम शामिल है।

डीनो मोरिया
बॉलीवुड के अभिनेता डीनो मोरिया एक हैंडसम अभिनेता है जिनके साथ कोई भी लड़की शादी करना चहेगी। लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। जबकि उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है। बता दें कि डीनो मोरिया का नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है जिसमे बिपाशा बसु का नाम शामिल है।

उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा की उम्र आज 47 साल की हो गई है लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। उदय चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। उदय चोपड़ा का अफेयर बॉलीवुड की अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ रह चुका है। लेकिन बाद में किसी कारण की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया।

रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड के मशहूर और हैंडसम अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अब तक शादी नहीं की है। जबकि उनकी उम्र 43 साल की हो चुकी है। रणदीप हुड्डा का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन बाद में किसी कारण उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि इन दिनों रणदीप हुड्डा मणीपुरी मॉडल लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं।

अक्षय खन्ना
बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी अब तक शादी नहीं की है। ज​बकि उनकी उम्र आज 40 से कही ज्यादा हो गई है। वो जल्द ही 50 में एंट्री करने वाले है।

अभय देओल
सनी देओल के कजिन भाई अभिनेता अभय देओल की उम्र भी आज 43 साल हो गई है लेकिन अब तक अभय ने शादी नहीं की है। उनके ​अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X