बॉलीवुड के उन दिग्गज सितारों के बच्चे जिन्होंने दुनिया को कहा अलविदा
Bollywood

बॉलीवुड के उन दिग्गज सितारों के बच्चे जिन्होंने दुनिया को कहा अलविदा

बॅालीवुड सलेब्स अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अलग रखतें हैं। इन सलेब्स के निजी जिंदगी कुछ ऐसे दर्द होते हैं जो स्टार्स कभी बयां नहीं कर पाते हैं। बॅालीवुड में कुछ स्टार्स माता-पिता ऐसे हैं जिन्होंने अपने आखों के सामने अपने बच्चों को खोया है। अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते हुए पर बचा नहीं पाएं। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में–

आशा भोसले


बॉलीवुड की सिंगर आशा भोसले ने दो शादियां की हैं। पहली शादी से उनके तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हुई। बड़े बेटे हेमंत था वहीं बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा की शादी स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से हुई पर कुछ कारण से उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद वर्षा माँ आशा भोसले रहने लगी। 56 साल की उम्र में वर्षा ने अक्टूबर 2012 में खुद को गोली मारकर खुदख़ुशी कर ली थी। वहीं सबसे बड़े बेटे हेमंत की मौत 66 साल की उम्र में कैंसर की वजह से साल 2015 में हो गई थी।

जगजीत सिंह


मरहूम गजल गायक जगजीत सिंह के आवाज में छुपे दर्द लोगों ने हमेशा महसूस किया।। जगजीत सिंह को अपने इकलौते बेटे विवेक सिंह के मौत बड़ा सदमा लगा। विवेक सिंह के मौत पर जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह पर को इतना गहरा सदमा लगा की उन्होंने गाना ही छोड़ दिया।

शेखर सुमन


एक्टर शेखर सुमन ने भी इस दर्द को झेला हैं। एक समय ऐसा था जब शेखर सुमन चानक जॉबलेस हो गए थे। उस दौर में उनकी पत्नी अलका का काम भी कुछ खास नहीं रहा था। उसी समय उनको पता चला की उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी है।जिसके इलाज के लिए काफी सारे पैसे की जरुरत थी। पर उनके पास सब कुछ करने के बाद भी इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम कर ना सके और अपने बेटे को खो दिया।

कबीर बेदी


बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने भी इस दौर को झेला हैं। कबीर के ने अपने बेटे को खोया हैं। कबीर के बेटे सिद्धार्थ ने मात्र 26 साल खुदकुशी कर ली। सिद्धार्थ डिप्रेशन में था ये बात कबीर बेदी काफी बाद में पता चला। डिप्रेशन बढ़ता गया और ये सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी के रूप में बदल गया। कबीर ने बेटे का इलाज करवाया लेकिन उस समय दी जाने वाली दवाएं उसे उदासी की ओर ले गईं। एक दिन ऐसा हुआ की सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली।

प्रकाश राज


साउथ और बॅालीवुड के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनका 5 साल का बेटा पतंग उड़ाते समय गिर गया था। इसके बाद चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।

Advt Grt Studio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X