दो महीने बाद घर से बाहर आई प्रियंका चोपड़ा, ऐसी हुई हालत, लेना पड़ा मास्क का सहारा
Bollywood Celebrities

दो महीने बाद घर से बाहर आई प्रियंका चोपड़ा, ऐसी हुई हालत, लेना पड़ा मास्क का सहारा

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में घर से बाहर कदम रखा। वे पूरे 2 महीने बाद घर से बाहर निकली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने मास्क पहनना नहीं भूला। उन्होंने इस दौरान की फोटोज भी शेयर की हैं। इस फोटो में उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उनकी आंखें सूजी हुई नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/p/CAEEdoljpYy/?utm_source=ig_web_copy_link

कैप्शन में लिखा- आंखें कभी भी शांत नहीं होती हैं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। प्रियंका ने पीले रंग का टॉप पहना है और उनके बाल बिखरे नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग युनाइटेड स्टेट में हैं और फैमिली संग लॉकडाउन फेज एंजॉय कर रही हैं। वे अपनी तरफ से इस घातक वायरस से बचने के लिए फैन्स को जागरुक करने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा वे अपने डेली लाइफ के अपडेट्स भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों संग साझा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X