कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी क्यों बने खबरों की सुर्खियां…!
Bollywood

कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी क्यों बने खबरों की सुर्खियां…!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर पर हुई बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना और शिवसेना के बीच खिंचातानी का दौर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना रनौत ने मुंबई हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है।

वही कंगना रनौत का यह केस उनके पुराने वकील रिजवान सिद्दीकी ही लड़ रहे हैं। इस खबर के बाद कंगना के वकील भी मीडिया चर्चा में आ गए है। रिजवान सिद्दीकी पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। दरअसल रिजवान सिद्दीकी टॉप लॉयर हैं, इससे पहले वह कई सेलिब्रिटीज के कई मुकदमे लड़ चुके हैं। कंगना रनौत से पहले भी रिजवान सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और प्रियंका चोपड़ा के भी वकील रह चुके हैं।

वही रिकार्ड के मुताबिक साल 2018 में रिजवान सिद्दीकी एक बार जेल भी जा चुके हैं। उस दौरान रिजवान सिद्धकी, नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का केस की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कॉल रिकॉर्ड मामले में आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने नवाज के कहने पर उनकी पत्नी के कॉल रिकॉर्ड निकलवाने की कोशिश की है। हालांकि जब यह मामला मुंबई हाई कोर्ट के पास पहुंचा, तो हाईकोर्ट ने इस मामले को वैध नहीं माना और उन्हें तत्काल रिहा करने के आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

कंगना ऋतिक कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान भी कंगना का केस रिजवान सिद्दीकी ने लड़ा था। कुछ साल पहले कंगना और रितिक रोशन के बीच का विवाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक खासा सुर्खियों में रहा था। कंगना और रितिक के कथित अफेयर की कुछ तस्वीरे लिक हो गई थी। इसके बाद रितिक और कंगना के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी शुरू हो गई, जिसे लेकर दोनों कोर्ट पहुंचे और उस दौरान कंगना का यह केस रिजवान सिद्दीकी ने लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X