भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ का नाम एक दमदार स्टार के रूप में जाने जाते हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बायोपिक फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में निरहुआ संग भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बताया जा रहा है कि इसे भारत के अलावा नेपाल में भी रिलीज किया जाएगा।
हाल ही में इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए थे। और अब इसका तीसरी गाना भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस गाने के बोल ‘दीवानी भईल लइकी दुबे जी के प्यार में’ है। ये जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ वैलेंटाइंस डे पर रिलीज होगी। यह बिहार की सच्ची घटना पर आधारित बायोपिक है। फिल्म एसके फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संतोष मिश्रा इसका निर्देशन कर रहे हैं।