नेहा कक्कड़ (neha kakkar) बीते 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोमवार को नेहा और रोहनप्रीत का पंजाब में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक चीज जिसकी तरफ अब लोगों का ध्यान जा रहा है वो है नेहा के शादी के ऑउटफिट और फोटोज में उनके पोज। जिसको लेकर नेहा को ट्रोल भी किया जा रहा है।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/neha-kakkar-look-jpg_710x400xt.jpg)
आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट और अनुष्का का लुक भी उनकी शादी में ऐसा ही सेम था। यहां तक कि दोनों ने ऐसा ही पोज भी दिया था। नेहा और रोहनप्रीत न सिर्फ विरुष्का जैसे सब्यासाची आउटफिट्स में तैयार हुए हैं बल्कि उनका पोज और उनके वेडिंग आउटफिट्स, बैठने का स्टाइल और ज्वैलरी भी बिल्कुल विराट और अनुष्का जैसी हैं।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/cf1cfd5f-4ea7-41fa-8f58-0c2ad1f50600-crop-c0-5__0-5-750x450-1.jpg)
वहीं शादी के बाद के सेलिब्रेशन में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया। नेहा ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जो बिल्कुल प्रियंका के वेडिंग जैसा था। प्रियंका ने अपनी शादी में सब्यासाची का बनाया लाल रंग का लहंगा पहना था। नेहा का लहंगा भी प्रियंका से मिलता जुलता है।
![](https://filmynism.com/wp-content/uploads/2020/10/whatsapp-image-2020-10-27-at-10.14.54-am-1_202010510582.jpeg)
पोज की बात करें तो नेहा और रोहनप्रीत के पोज और उनकी ज्वैलरी और वरमाला भी प्रियंका और निक से काफी मिलती जुलती है। प्रियंका उदयपुर के उमैद भवन में रॉयल वेडिंग की थी वहीं, नेहा ने भी अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी शादी में जबरदस्त एंट्री ली थी। नेहा की शादी से जो नई फोटोज आई हैं, उसकी तुलना प्रियंका के इस पोज से की जा रही है।