निक जोनस ने कहा, इट्स कूल! मेरी पत्नी केवल 37 की है
Bollywood Celeb Fashion NewsAbtak

निक जोनस ने कहा, इट्स कूल! मेरी पत्नी केवल 37 की है

Priyanka Chopra and Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) व निक जोनस (Nick Jonas) की खूबसूरत जोड़ी की चर्चा शादी के बाद भी कायम है। गाहे-बगाहे दोनों के बारे में कुछ न कुछ खबरें आती ही रहती हैं। ताजा मामला प्रियंका की उम्र पर पूछे गए एक सवाल का है। दरअसल, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र का अंतर हमेशा से आलोचना का पात्र रहा है। दोनों के बीच में 10 साल का अंतर है। प्रियंका 37 की है जबकि निक केवल 27 के हैं। हाल ही में एक म्यूजिक शो गायक केली क्लार्कसन (Kelly Clarkson) ने निक से उनकी और प्रियंका की उम्र के बारे में पूछा, जिसका उन्होंने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया मेरी पत्नी केवल 37 की है, इट्स कूल,
प्रियंका ने पहले भी एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई आलोचना का विवाद किया था। प्रियंका ने कहा कि जब कोई लड़का खुद से कम उम्र की लड़की के साथ विवाह करता है, तब लोगों को कोई परेशानी नहीं होती, पर जब कोई लड़की ऐसा करती है तो वो सबकी हास्य और आलोचना का पात्र बन जाती है। प्रियंका ने पत्रकारों से कहा कि आप लोगो को किसी की निजी जिंदगी से ज्यादा उस विषय में रुचि लेनी चाहिए, जिससे देश के लोगो को उनके हित में जानकारी मिले।
निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दोनों की एक ऑनलाइन सीरीज अमेजन प्राइम पर आने वाली है, जिसके बारे में अभिनेत्री प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपडेट भी किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि वे इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह सीरीज दरअसल प्रियंका और निक की शादी के संगीत पर फिल्माई गयी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब कोई लड़का खुद से कम उम्र की लड़की के साथ विवाह करता है, तब लोगों को कोई परेशानी नहीं होती, पर जब कोई लड़की ऐसा करती है तो वो सबकी हास्य और आलोचना का पात्र बन जाती है।

प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X