पवन सिंह और मोनालिसा ने तोड़ा अब तक के सारे रिकॉर्ड
Trending Videos Videos

पवन सिंह और मोनालिसा ने तोड़ा अब तक के सारे रिकॉर्ड

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह और मोनालिसा सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और सिंगर पवन सिंह और मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा का गाना ‘आटे साने गइलअ् त…’ भोजपुरी फिल्म ‘दरार’ का है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने में लोग पवन सिंह और मोनालिसा की कैमेस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह और मोनालिसा दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे हैं। उनके लाखों- करोड़ों फैन्स हैं। ऐसे में जब भी उनसे जुड़ा कोई भी गाना छा जाता है। दोनों की जोड़ी हमेशा ही पर्दे पर धमाल मचाती रही है।

इस गाने में भी दोनों की कैमेस्ट्री को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा अपने डांस मूव से लोगों को दीवाना बनाने का काम कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह भी इस वीडियो में कमाल का डांस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X