केबीसी के हॉट सीट पर एक्सपर्ट के तौर पर बैठेंगे बिहार के शरद विवेक
Television Telly News

केबीसी के हॉट सीट पर एक्सपर्ट के तौर पर बैठेंगे बिहार के शरद विवेक

टीवी शो ‘कौन बनेगा कारोड़पति’ के 12वें सीजन की शुरुआत हुई। हाल ही में केबीसी ने अपने 20 साल के सफर को पूरा किया। इस मौके पर शो को होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बिहार के सामाज सेवी शरद विवेक सागर को एक्सपर्ट के तौर पर बुलाया।

शरद केबेसी में पहले ऐसे एक्सपर्ट है, जो बिहार से ताल्लुक रखते है। आपको बता दें कि शरद विवेक सागर 12 और 13 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे। केबीसी के एपिसोड शरद विवेक सागर एक्सपर्ट के रूप में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट की मदद करते नजर आएंगे।

शरद विवेक सागर कौन है? बिहार से ताल्लुक रखने वाले शरद विवेक सागर डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ है। उन्हें साल 2016 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, शरद को इंग्लैंड की महारानी ने भी क्वींस यंग लीडर्स में शामिल किया था।

वहीं फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें वर्ल्ड की सबसे प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल किया था जबकि रॉकफेलर फाउंडेशन ने उन्हें अगली सदी के 100 इन्नोवेटर्स की लिस्ट में जगह दी थी। ​शरद विवेक सागर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 12) में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की। शरद विवेक सागर ने कहा कि वो अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन है। उनके शो का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X