जब सलमान ने खाना बनाया, धनिया को भूसा बताया और उसका छौंक लगाया
Bollywood Celeb Fashion

जब सलमान ने खाना बनाया, धनिया को भूसा बताया और उसका छौंक लगाया

Salman Khan Video Viral-Filmynism

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के अलावा अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर रहते हैं। अभी सलमान यानि बॉलीवुड के भाईजान (Bhai Jaan of Bollywood) का एक वीड‍ियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक्टर चूल्हे पर खाना पकाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीड‍ियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सलमान के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीड‍ियो में सलमान (Salman Khan) चूल्हे पर खाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बीना काक भी खड़ी हैं। बिना, सलमान को मसाले की कटोरी देती हैं। इसके बाद सलमान उनसे सवाल पूछने के अंदाज में कहते हैं- बताओ ये क्या है। ये दही है और थोड़ा सा भूसा डाला है इसमें। इस मजाक के बाद दोनों हंस पड़ते हैं। देसी अंदाज में सलमान खान (Salman Khan) के खाना बनाने का यह स्टाइल फैंस को खूब लुभा रहा है। मालूम हो कि सलमान का यह वीड‍ियो पुराना है जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है।


ये कोई पहली बार नहीं जब सलमान (Salman Khan) देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले लॉकडाउन में सलमान ने खेती करते हुए अपनी फोटोज शेयर की थी। ये फोटोज लॉकडाउन के समय की थी जब वे पनवेल में अपने फार्महाउस में ठहरे थे। उस वक्त सलमान ने खेतों में रोपाई से लेकर जुताई तक की थी। एक्टर की इस अंदाज को फैंस ने सराहा था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में सलमान खान की खूब किरकिरी हुई थी, सुशांत के फैंस और सलमान के फैंस में खूब तूतू मैं मैं हो रही थी, पर अब सबकुछ ठीक दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X