अर्जुन कपूर का मलाइका से शादी को लेकर चौकाने वाले खुलासे
Celebrities Interviews

अर्जुन कपूर का मलाइका से शादी को लेकर चौकाने वाले खुलासे

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर मीडिया में ख़बरें आते रहती हैं, बल्कि कुछ महीनो पहले दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर पर्दा भी उठा दिया। हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासा किया है।

दरअसल अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पर्सनल सवाल किए गए थे, जिनके जवाब अर्जुन ने बखूबी दिए। अर्जुन ने बताया कि मलाइका से शादी को लेकर उनके घरवाले भी दबाव बनाते हैं। मगर वो सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं। उन्होंने बताया कि अब तो उनके परिवार वाले भी शादी के लिए उनको फॉर्स नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें ये बात मालूम है कि इसको सब कुछ अपने मन का करना है।

अर्जुन ने ये भी कहा कि मेरे घरवालों को मालूम है कि ये कभी गलत नहीं करेगा, इसलिए वो मुझे जरुरी बात के लिए फॉर्स करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं। अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि मेरे परिवार वालों को ये बात अच्छे से पता है कि मैं जो भी निर्णय लेता हूं, वो काफी सोच-समझकर लेता हूं।

वहीँ जब इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से बताया गया कि उनके फैंस चाहते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएं और सेटल हो जाएं। इस पर अर्जुन ने कहा कि जब भी हमारा कुछ भी ऐसा प्लान बनता है तो हम इसे फैंस से छुपाएंगे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X