पूजा रानी, पटना।
इंडियन आइडल फेम दीपाली सहाय व बाॅलीवुड सिंगर ऐश्वर्य निगम रंजन का छठ पर रिलीज हुआ वीडियो एलबम देशभर में धूम मचा रहा है। अलगोल फिल्म्स के बैनर तले बन बने भोजपुरी वीडियो एल्बम “छठी मैया टहके सेनुरा हमार ” की शूटिंग गुजरात, सूरत के वरसाना के फार्म हाउस के खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। इस एल्बम को भोजपुरी एवं हिंदी फिल्मों के जाने दृ माने संगीत निर्देशक अजय जयसवाल ने अपने मधुर संगीत से सजाया है। इस गीत को अपने शब्दों से पिरोया है गीतकार डॉ. सागर ने। वहीं इस एल्बम को निर्देशित किया है स्वपनिल जयसवाल ने व इसका निर्माण किया है पीयूष जयसवाल ने। गायक ऐश्वर्य निगम ने कहा कि इस एल्बम के माध्यम से मैंने पहली बार छठ गीत को गया है जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
वहीं, पटना की खूबसूरत चुलबुली गायिका दीपाली ने कहा छठ को विश्व भर में महत्त्वा मिले और ज्यादा से ज्यादा लीग इसके प्रति जागरूक हों, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान भी इस महापर्व हेतु पूरी शुद्धता का ध्यान रखा गया था। दीपाली ने कहा कि छठ जैसे पर्व से हमारी बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं और हम इसे याद रखना चाहते हैं छठ को हर साल मानते हुए। दादी और माँ के बाद ये हमारी जिम्मेवारी है कि इस पर्व को हम आगे लेकर जाएं और इसे पूरे नियम और शुद्धता के साथ मनाये। आपको बता दें ऐश्वर्य निगम व दीपाली सहाय जल्द ही एक होने वाले हैं। जी हां, दोनों शादी कर रहे हैं। उनकी इस जोड़ी से संगीत के दीवानों को खुशी मिलने वाली है, क्योंकि दोनों अब एक साथ और धमाल मचा सकते हैं।
Bhojpuri
New Album & Songs
धूम मचा रहा दीपाली व ऐश्वर्य का ‘टहके सेनुरा हमार’
- by filmynism
- November 1, 2019
- 0 Comments
- 10 Views

Related Post
Bhojpuri, First Look & Poster
आरके शुक्ला की फिल्म ‘धर्म-अधर्म’ में दिखेंगी आम्रपाली
December 13, 2022