प्रियंका चोपड़ा का अजीबोगरीब लुक, पर अब भी फैशन आइकॉन
Celeb Fashion Celebrities

प्रियंका चोपड़ा का अजीबोगरीब लुक, पर अब भी फैशन आइकॉन

बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। इंडस्ट्री में प्रियंका को फैशन आइकॉन एक्ट्रेस भी कहा जाता हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस कर रही हैं। इस डांस में प्रियंका की हेयर स्टाइल काफी स्पेशल है और वो बाथरॉब में डांस कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CAOKMukDTDl/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा ने खुद ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी हेयर स्टाइल की भी काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट के लिए तैयार हो रही हैं और इसी दौरान वो मस्ती करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने अपने मेकअप, हेयर स्टाइलिस्ट को भी टैग किया है।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद घर से निकली थीं, तो उन्होंने अपना एक्सपिरियंस शेयर किया था। इसके अलावा भी प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से भी खबरों में हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो करीब 2 महीने से बाहर नहीं निकलीं। लेकिन दो महीने बाद अब वो बाहर निकली हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें उन्होंने मास्क पहन रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X