सामाजिक मुद्दों से लेकर बीमारियों तक के प्रति जागरूक कराती फ़िल्में
Bollywood NewsAbtak

सामाजिक मुद्दों से लेकर बीमारियों तक के प्रति जागरूक कराती फ़िल्में

इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर हैं। इसकी शुरूआत चीन से हुई थी इसके बाद से ये धीरे धीरे दुनिया में फैल रहा है। अब ये वायरस भारत में भी एंटर कर चुका है। इसके मरीज मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे जगहों पर पाए गए हैं। हमेशा ही बॉलीवुड सामाजिक मुद्दों से लेकर बीमारियों तक के प्रति जागरूक कराया हैं, कुछ ऐसे ही बिमारियों पर कई प्रसिद्ध फिल्मे बनी है…

पा
अमिताभ बच्चन की साल 2009 में आई फिल्म पा में उन्होंने एक बच्चे का किरदार निभाया था जिसे प्रोगेरिया नाम की एक बीमारी होती है। प्रोगेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान की किशोरावस्था के समय ही मौत हो जाती है। इसके अलावा वो इंसान बड़ा तो हो जाता है कि लेकिन उसका दीमाग बच्चों की तरह होता है।

हिचकी
साल 2018 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में रानी ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया था जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इससे इंसान को बार बार हिचकी आती हैं। इस बीमारी की वजह से लोगों को बोलने और अपनी बात को समझाने में परेशानी होती है।

तारे जमीन पर
आमिर खान की ये फिल्म डिस्लेक्सिया नाम की एक बीमारी पर आधारित हैं। जिसमे मरीज चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि इसमे एक बच्चा इस बीमारी से पीड़ित है। जिसका पढ़ने में मन नहीं लगता है वो अपनी दुनिया में खोया रहता है।

गजनी
आमिर खान की फिल्म गजनी तो सभी को पसंद आई थी। इसकी कहानी एमनेसिया नाम की एक बीमारी पर आधारित हैं। जिसमे इंसान चीजों को भूलने लगता है। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती है जो उसको याद रहती हैं, जिससे वो करीब होता है। यही कारण है ये बीमारी इंसान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाती हैं।

बर्फी
फिल्म बर्फी में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसको आटिज्म होता है। आपको बता दें कि ये बीमारी करीब 1000 लोगों में से किसी 1 या 2 को ही होती है। वहीं रणबीर कपूर ने फिल्म में गूंगे और बहरे लड़के का किरदार निभाया था। इसमे कोई दो राय नहीं है कि इन दोनों ही कलाकारों ने अपने किरदार से हर किसी का ​दिल जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X