आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब एक और जोड़ी सात फेरे ले सकती है। जी हां, खबर है कि टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपने ब्वाॅयफ्रेंड के साथ शादी कर सकती हैं। बिग बॉस 15 फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी हर दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। प्यार से इनके चाहने वाले इन्हें तेजरन भी कहते हैं। अब, करण ने अपनी लेडीलव की एक प्यारी फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैंस का प्यार बरस रहा है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी की लव स्टोरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सेट पर शुरू हुई थी। सबके सामने दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को काफी खुलकर स्वीकार किया था। शो से बाहर आने के बाद भी ये कपल साथ है। अक्सर इन दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में, करण कुंद्रा ने 21 अप्रैल 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तेजस्वी प्रकाश की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मेहंदी नजर आ रही है।
![](http://i2.wp.com/filmynism.com/wp-content/uploads/2022/04/Tejaswi-Praash-Mehandi-Karan-Kundra-Bigg-Boss-Fame.jpg)
इस मेहंदी की खास बात ये है कि, तेजस्वी की मेहंदी पर करण के नाम का के नजर आ रहा है। इससे साफ जाहिर है कि, दोनों के बीच प्यार बेहद गहरा है। इस फोटो को शेयर करते करण ने गाना लगाया कैसे मुझे तुम मिल गई। फैंस भी तेजस्वी के हाथ में लगी करण कुंद्रा के नाम की मेहंदी को पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वो तस्वीर।
करण कुंद्रा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया था कि वो उस वक्त हैरान रह गए थे, जब उन्हें अपने जीवन के प्यार तेजस्वी प्रकाश से एक सरप्राइज नोट मिला था। अपने वॉइस नोट में तेजस्वी प्रकाश ने दुनिया के सामने जाहिर किया था कि, कैसे वह करण कुंद्रा को अपनी जिंदगी में पाकर धन्य महसूस करती हैं। इस पर करण ने बताया था कि, तेजस्वी ने पहले कभी भी अपना प्यार इस तरह जाहिर नहीं किया है।
![](http://i0.wp.com/filmynism.com/wp-content/uploads/2022/04/Tejashwi-Prakash-and-Karan-Kundra.jpg)