अक्षरा सिंह से ‘लव मैरिज’ के बाद अब आम्रपाली दुबे संग ‘राजमहल’ में रहेंगे अमरीश सिंह
Bhojpuri What's Hot

अक्षरा सिंह से ‘लव मैरिज’ के बाद अब आम्रपाली दुबे संग ‘राजमहल’ में रहेंगे अमरीश सिंह

Bhojpuri Actor Amrish Singh-Filmynism

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अमरीश सिंह के फैंस लाखों में हैं, उनकी दीवानगी चारों और फैली हुई है। कम समय में ही कई सुपरहिट फिल्में करने वाले अमरीश अबतक कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात अमरीश सिंह का नाम कभी किसी विवाद से नहीं जुड़ा है और वे हमेशा अपने काम में बिजी रहते हैं।

बता दें कि अमरीश सिंह की फिल्म ‘लव मैरिज’ काफी चर्चाओं में रही जो इसी साल रिलीज़ की गई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आयी। अमरीश सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला। इसी के साथ अमरीश सिंह की कई फिल्मे रिलीज़ हुई है जो सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई है। फिल्म ‘नागधारी’, युद्धशंख’, रावड़ी रानी’, ‘हम से बढ़कर कौन’, टकराव’, ‘दुल्हनिया लंदन वाली’, ‘कंगना का इंतकाम’ जैसी बेहतरीन फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं।

Akshara Singh का दिल तोड़ डस्टबिन में फेंका!

अभिनेता अमरीश सिंह की आने वाली कई फ़िल्में है जिसका इंतजार दर्शक बड़े बेसब्री से कर रहे हैं। ‘जय माँ विंध्यवासिनी’ जल्द रिलीज़ होने वाली है, जिसमें उनके साथ अंजना सिंह नजर आएंगी। वहीं, आम्रपाली दुबे के साथ ‘राजमहल’ रिलीज़ होने वाली है। इसी के साथ अमरीश सिंह की फिल्म ‘सजाई ना डोली’ भी रिलीज़ होने वाली है, जिसमे उनके साथ तनुश्री और गुंजन सिंह नजर आएँगे। साथ ही अमरीश सिंह की मल्टिस्टारर फिल्म ‘अगुआ’ भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भोजपुरी को गाली देना बंद करें ‘सुपरस्टार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X