Four More Shots Please Season 2 : बोल्‍डनेस और इमोशंस का कॉकटेल
Box Office Reviews

Four More Shots Please Season 2 : बोल्‍डनेस और इमोशंस का कॉकटेल

देखिये! सीधी बात है गर्ल्स गैंग का जमाना और इसी नए ज़माने को Four More Shots Please Season 2 भी दिखाया गया है जहाँ फैशन है, इमोशन है और प्यार है।

दरअसल ये कहानी चार लड़कियों की है जिन्होंने दामिनी ( सयोनी गुप्ता), अंजना मेनन (कृति कुल्हाड़ी), सिद्धि पटेल (मानवी), उमंग (वानी जे)। चारों स्वभाव में बिल्कुल अलग है। दामिनी राइटर है, अंजना वकालत में है, सिध्दी अपने अमीर मां की बेटी है। उमंग फिटनेस ट्रेनर है। चारों अलग हैं, और पक्के वाले दोस्त हैं।

पिछले सीजन में कहानी इस्तानबुल में खत्म होती है और फिर कहानी वापस मुंबई आ जाती है। चारों अपने-अपने रिलेशनशिप में फेल्योर हैं। लेकिन सब आगे मूव कर चुके हैं, सिवाय उमंग के। लेकिन इस बार सब अपने पिछले रिलेशन की गलतियों को दोहराना नहीं चाहते और फिर से एक बार अपने अड्डा डक बार में मिलते हैं।

इस बीच दामिनी की किताब जो कि काफी कंट्रोवर्शियल है, उसको लेकर एक बवाल होता है, एक और नया ट्विस्ट आता है उसकी जिन्दगी में। अंजना की जिंदगी में एक नया रिलेशन आता है, लेकिन क्या वह कामयाब होता है। सिद्धि को इस बार पैसे खर्च करने के अलावा भी काम है, उसे स्टैंड अप कॉमेडी में पोप्युलैरिटी मिल गई है। उमंग मगर अपनी लेस्बियन पार्टनर के साथ शादी रचाने जा रही है। लेकिन क्या शादी हो पाती है। इन सबके बीच काफी इमोशनल सिचुएशन आई हैं, जिसमें चारों दोस्तों ने एक दूसरे का साथ दिया है।

इस बार सीजन का यही बेस्ट पार्ट है कि शो आपको केवल ऐसा नहीं लगेगा कि किसी पेज 3 की पार्टी में आये हैं। दोस्ती, शादी, रिलेशनशिप्स और इन सबके बीच चारों लड़कियां अपने अस्तित्व को तलाशती हैं वह देखने में मजा आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X